Skip to content
Live newsroom
Saturday, August 15, 2026 Live Sync: Just now
Business and future technology newspaper
Business. Innovation. Tomorrow.
BreakingThe 6 Movies You Shouldn’t Miss on HBO Max This August
Indian News BUY GOOGL Stage 1 (Conv: 2/5 | Size: 10%)

Android Phone Slow: मिनटों में अपने फोन को करे फिर से तेज, और नया फोन खरीदने से बचे

Smartphone Tips: फोन स्लो होने की बड़ी वजह लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए ऐप्स भी हो सकते हैं। ये स्टोरेज घेरने के साथ बैकग्राउंड में प्रोसेसर और बैटरी का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ऐसे ऐप्स को तुरंत अनइंस्टॉल करें, जिनकी अब जरूरत नहीं है। पुरानी फोटो, वीडियो, डाउनलोड और अनावश्यक दस्तावेज समय के […]

By deepak · August 15, 2026 · 1 min read

Smartphone Tips: फोन स्लो होने की बड़ी वजह लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए ऐप्स भी हो सकते हैं। ये स्टोरेज घेरने के साथ बैकग्राउंड में प्रोसेसर और बैटरी का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ऐसे ऐप्स को तुरंत अनइंस्टॉल करें, जिनकी अब जरूरत नहीं है।

पुरानी फोटो, वीडियो, डाउनलोड और अनावश्यक दस्तावेज समय के साथ फोन की स्टोरेज भर देते हैं। फोन के Files, My Files या File Manager में जाकर Downloads और Large Files सेक्शन चेक करें। जरूरी फाइलों को क्लाउड स्टोरेज में शिफ्ट कर बाकी डेटा डिलीट किया जा सकता है।

फोन को नया जैसा महसूस कराने के लिए थर्ड-पार्टी लॉन्चर जरूरी नहीं है। होम स्क्रीन के खाली हिस्से पर दबाकर Home Settings खोलें। यहां ऐप ग्रिड और दूसरे लेआउट विकल्पों में बदलाव करके फोन का लुक आसानी से बदला जा सकता है।

फोन की Privacy > Permission Manager सेटिंग में जाकर देखें कि किन ऐप्स को लोकेशन, कैमरा, माइक्रोफोन या कॉन्टैक्ट्स की अनुमति मिली हुई है। गैर-जरूरी परमिशन बंद करने से प्राइवेसी बेहतर होगी। OLED डिस्प्ले वाले फोन में Dark Mode का इस्तेमाल बैटरी बचाने में भी मदद कर सकता है।

इन छोटी-छोटी सफाई और सेटिंग्स के बाद फोन की स्टोरेज, बैटरी और रोजमर्रा की परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।

Phone Restart Effects: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग, ऑफिस वर्क, सोशल…

Cleaning of Charging Port: अगर आपका स्मार्टफोन सही से चार्ज नहीं हो रहा या चार्जिंग केबल बार-बार ढीली हो जाती…

Mobile phone : आजकल स्मार्टफोन हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे पर्सनल काम हो या…

Heating Battery: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और दिन में बढ़ती धूप से लोग पसीने से तर हो…

Smart phone: दुनिया भर में करोड़ों लोग Android मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ये सिस्टम कई खास फीचर्स…

Please enter your username or email address to reset your password.

Source: Read the original article on news1india.in