खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल 19 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी फोटोग्राफरों और शौकीनों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कैमरे के जरिए समय के उन खास पलों को कैद किया जो हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन गए।
एक समय था जब ग्रामीण इलाकों में कैमरा दुर्लभ हुआ करता था। लोग एक फोटो खिंचाने के लिए कई किलोमीटर दूर फोटो स्टूडियो के चक्कर लगाते थे। लेकिन आज स्मार्टफोन और डिजिटल कैमरों ने फोटोग्राफी को हर व्यक्ति की पहुंच में ला दिया है। अब हर कोई कभी भी, कहीं भी तस्वीरें खींच सकता है और उन्हें सहेज कर रख सकता है।
दुनिया भर में अनगिनत लोग ऐसे हैं जिन्होंने फोटोग्राफी को न केवल शौक बल्कि अपना करियर भी बनाया है। ऐसे ही लोगों को प्रोत्साहित करने और दुनियाभर में फोटोग्राफी कला को सम्मान देने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर इस मौके पर लोग अपनी बेस्ट फोटोज शेयर कर रहे हैं और फोटोग्राफी के सफर को याद कर रहे हैं।