Skip to content
Live newsroom 129 readers online
Tuesday, August 18, 2026 Live Sync: Just now
Business and future technology newspaper
Finance. Technology. Markets.
BreakingMushroom murders: Australia’s Erin Patterson appeals against triple conviction
Indian News

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी की एक अदालत ने उन्हें दोषी पाया है। अदालत ने वॉर्नर पर 1,500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब 1.02 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन्हें अगले 12 महीने तक अपनी कार में […]

By deepak · August 18, 2026 · 1 min read

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी की एक अदालत ने उन्हें दोषी पाया है। अदालत ने वॉर्नर पर 1,500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब 1.02 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसके साथ ही उन्हें अगले 12 महीने तक अपनी कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है। इस डिवाइस के जरिए शराब पीने के बाद कार स्टार्ट करने से रोका जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 39 साल के डेविड वॉर्नर ने पिछले महीने ड्रिंक ड्राइविंग का अपराध स्वीकार कर लिया था। उन्हें ईस्टर संडे के दिन सिडनी के बाहरी इलाके में एक सामान्य ब्रेथ टेस्ट के बाद गिरफ्तार किया गया था।

बताया गया कि वॉर्नर एक दोस्त के अपार्टमेंट से कार चलाकर वापस लौट रहे थे। उस समय उनके शरीर में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया था। यह ऑस्ट्रेलिया में तय कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा था।

मामला सामने आने के बाद वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब इस घटना का असर उनके क्रिकेट करियर पर भी पड़ सकता है।

डेविड वॉर्नर को आगामी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी करनी है। ऐसे में ड्रिंक ड्राइविंग का मामला उनकी कप्तानी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

सिडनी थंडर के साथ सिडनी सिक्सर्स और शेफील्ड शील्ड की टीम एनएसडब्ल्यू ब्लूज भी राज्य सरकार के एक अभियान का हिस्सा हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकना है।

ऐसे में वॉर्नर के मामले को लेकर टीम और क्रिकेट अधिकारियों के सामने भी सवाल खड़े हो सकते हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी को लेकर अंतिम फैसला क्या होगा, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

वॉर्नर के वकील अवैस अहमद ने अदालत में अपने पक्ष में कई बातें रखीं। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण वॉर्नर को पहले ही काफी नुकसान और सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ा है।

वकील ने वेवरली लोकल कोर्ट को बताया कि इस मामले को ऑस्ट्रेलिया के बाहर भी काफी कवरेज मिली। ESPN और अल जजीरा जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी इस खबर को दिखाया।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले का असर वॉर्नर के व्यावसायिक अवसरों पर पड़ सकता है। खासकर भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में, जहां वॉर्नर आगे भी टी20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के अवसर तलाश सकते हैं।

फिलहाल अदालत के फैसले के बाद वॉर्नर पर जुर्माना लग चुका है और उन्हें कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का भी आदेश दिया गया है। अब देखना होगा कि इस मामले का असर उनकी आगामी BBL कप्तानी पर कितना पड़ता है।

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स…

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल…

Source: Read the original article on news1india.in