भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के पहले ही दौर में बड़ा कमाल कर दिया। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यूकी को तीन गेम के कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। आयुष ने यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से अपने नाम किया।
आयुष ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहला गेम 21-14 से जीतकर बढ़त बना ली। हालांकि शी यूकी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 21-13 से मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में आयुष ने शानदार नियंत्रण बनाए रखा और अंत में 21-19 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबला करीब 1 घंटे 13 मिनट चला।
भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी महिला सिंगल्स में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु इस बार घरेलू मैदान पर इतिहास रचने के इरादे से उतरी हैं। उनके सामने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना छठा पदक जीतने का मौका है। टूर्नामेंट में भारत की ओर से सिंधु के अलावा कई शीर्ष खिलाड़ी भी चुनौती पेश कर रहे हैं।
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत कर रहा है। टूर्नामेंट 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत में यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप करीब 17 साल बाद लौटी है। ऐसे में घरेलू खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद और दबाव दोनों हैं।
शी यूकी जैसे मजबूत खिलाड़ी को हराकर आयुष शेट्टी ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। खास बात यह है कि यह उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेब्यू भी है। भारत के इस युवा खिलाड़ी की जीत से पुरुष सिंगल्स में पदक की उम्मीदें बढ़ी हैं। अब उनकी नजर अगले दौर में भी इसी लय को बरकरार रखने पर होगी।
Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat.
Badminton World Championships: बैडमिंटन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत प्रतियोगिता BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 आज 17 अगस्त से नई दिल्ली के…
Asia Pacific Deaf Games 2026: गोरखपुर के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य यादव ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का…
PUMA Changed Its Name to PVMAछ हाल ही में Puma इंडिया के कई स्टोर्स पर एक हैरान कर देने वाला…
PV Sindhu : पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले…
चिराग शेट्टी(Chirag shetty) और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी(Satwiksairaj Rankireddy) की भारतीय जोड़ी ने गुरूवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप(BWF World championship) में पुरूष…
Please enter your username or email address to reset your password.