Skip to content
Live newsroom
Sunday, August 16, 2026 Live Sync: Just now
Business and future technology newspaper
Business. Innovation. Tomorrow.
BreakingKingdom Hearts 4 Extended Trailer | D23 KH4 Showcase
Indian News

अक्षय कुमार ने 'हैवान' बनकर दी सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई, यूजर बोले- 'डरा रहे हो या विश कर रहे हो'?

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही फिल्म 'हैवान' में साथ नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म की पहली झलक सामने आई थी। आज सैफ अली खान […]

By deepak · August 16, 2026 · 1 min read

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही फिल्म 'हैवान' में साथ नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म की पहली झलक सामने आई थी। आज सैफ अली खान का जन्मदिन है। अक्षय कुमार ने को-एक्टर को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है, मगर उनका अंदाज काफी अनोखा है। 

'हैवान' बनकर अक्षय कुमार ने दी बधाई

अक्षय कुमार ने सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। अक्षय कुमार हाथों में चॉकलेट पेस्ट्री लिए दिख रहे हैं, जिस पर मोमबत्ती जल रही है। कुर्सी पर बैठे वे गाना गुनगुनाते हैं, 'मेरा हीरो है वो, मेरा हीरो है वो…'। इसके बाद खिलाड़ी कहते हैं, 'हैप्पी बर्थडे सैफ'। इसके बाद मोमबत्ती में फूंक मारकर डरावनी सी हंसी हसंते हैं।

'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती…'; सैफ अली खान के जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर किए फोटो

कब रिलीज होगी 'हैवान'?

इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो, सैफ। खूब शानदार अंदाज में जन्मदिन मनाओ, जितना हो सकते, क्योंकि 'हैवान' आ रहा है'। बता दें कि फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इसमें उनका क्रूरतम रूप देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

यूजर बोले- 'दिन में डर से रूह कांप जाए'

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भैया जन्मदिन विश कर रहे हो या डरा रहे हो'। एक यूजर ने लिखा, 'अंदाज ऐसा कि दिन में भी डर से रूह कांप जाए'। बता दें कि बीते दिनों जारी हुए फिल्म 'हैवान' के टीजर में कोई डायलॉग नहीं था, सिर्फ शैडो इमेज के जरिए ही इसने महफिल लूट ली। दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला।

Source: Read the original article on www.amarujala.com