4 अगस्त की फुकेट-दिल्ली उड़ान में तकनीकी खराबी के चलते विमान 60 सेकंड में 676 फीट नीचे गिर गया। शुरुआती जांच में 4 सेकंड तक मुख्य कंट्रोल सरफेस के फेल होने की बात सामने आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली की जो उड़ान 4 अगस्त को तकनीकी खराबी का शिकार हुई थी, वह सिर्फ एक मिनट में 300 फीट नहीं, बल्कि 676 फीट नीचे गिरी थी। शुरुआती जांच से पता चला कि 4 सेकंड के लिए मुख्य कंट्रोल सरफेस (जैसे एलिवेटर और एलरॉन) ने पूरी तरह और एक साथ काम करना बंद कर दिया था। उसी हाइड्रोलिक फेलियर की वजह से स्पॉइलर ने भी काम करना बंद कर दिया था।