Skip to content
Live newsroom
Thursday, August 13, 2026 Live Sync: Just now
Business and future technology newspaper
Business. Innovation. Tomorrow.
BreakingFugitive wanted for railway station bombing held in Kashmir after 35 years: police
Indian News

Chamoli Tunnel Landslide: अचानक आया मलबा और पानी का सैलाब, सुरंग में काम कर रहे मजदूर फंसे, तस्वीरों में देखें

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो उत्तराखंड के चमोली में देर शाम निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक मात्रा में मलबा और पानी […]

By deepak · August 13, 2026 · 1 min read

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

उत्तराखंड के चमोली में देर शाम निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि करीब 18 मजदूर अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अभी तक दो मजदूरों को निकाला गया है। 

.metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}

हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने जिला अस्पताल में बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे। उस समय करीब 16-17 लोग टनल में मौजूद थे। अचानक करीब 150 मीटर दूर भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आया।

धक्के से कई लोग दूर जा गिरे जबकि कुछ लोग मलबे में दब गए। ओडिशा निवासी जगेश्वर ने बताया कि वह टनल से निकलने वाले पानी को पंप के जरिये बाहर भेजता है। शाम करीब 6 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जो बेहद भयावह थी। इसी दौरान टनल की बिजली भी गुल हो गई। हादसे के समय वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा और पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।

Source: Read the original article on www.amarujala.com