Skip to content
Live newsroom
Thursday, August 13, 2026 Live Sync: Just now
Business and future technology newspaper
Business. Innovation. Tomorrow.
BreakingRenner's 2027 NFL Draft scouting series: Ranking the top 10 offensive tackles
Indian News

Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक आई सामने, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

Bollywood News: इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं Sridevi की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय और डांस से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने उनकी बहुप्रतीक्षित बायोग्राफी की पहली झलक […]

By deepak · August 13, 2026 · 1 min read

Bollywood News: इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं Sridevi की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय और डांस से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने उनकी बहुप्रतीक्षित बायोग्राफी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रीदेवी की बायोग्राफी का कवर शेयर किया। किताब का नाम ‘Empress: The Definitive Biography of Sridevi‘ बताया गया है। कवर शेयर करते हुए प्रियंका ने दिग्गज अभिनेत्री को याद किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रियंका ने पोस्ट में श्रीदेवी के लिए लिखा कि वह ‘द वन एंड ओनली’ हैं और उन्हें बहुत याद किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि किताब जल्द आने वाली है।

श्रीदेवी की आधिकारिक बायोग्राफी की घोषणा 2023 में वेस्टलैंड बुक्स की ओर से की गई थी। इससे पहले किताब का नाम ‘Sridevi: The Life of a Legend‘ बताया गया था। किताब में अभिनेत्री के जीवन, करियर और खास तौर पर 1980 और 1990 के उस दौर से जुड़े किस्से शामिल होने की उम्मीद है, जब श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार थीं।

इस किताब को धीरज कुमार ने लिखा है। बताया जाता है कि वह श्रीदेवी और उनके परिवार के काफी करीब थे।

श्रीदेवी ने अपने लंबे करियर में ‘हिम्मतवाला’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’ और ‘चालबाज’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को 54 वर्ष की उम्र में दुबई में हुआ था। वह वहां एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। उनके निधन के बाद भी उनकी लोकप्रियता और फिल्मों का प्रभाव कायम है।

अब उनकी बायोग्राफी के जरिए फैंस को उनके जीवन और करियर से जुड़े कई अनसुने पहलुओं को जानने का मौका मिल सकता है।

Priyanka Chopra India Visit: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति Nick Jonas और बेटी Malti Marie के साथ भारत लौट आई…

The Great Indian Kapil Show Season 4: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 के…

बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी लोकप्रिय कॉमेडी-टॉक शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीज़न…

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार और “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा ने भारत की महिला खिलाड़ियों की हालिया उपलब्धियों का दिल खोलकर…

Celebrity glamour: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल…

Please enter your username or email address to reset your password.

Source: Read the original article on news1india.in