Skip to content
Live newsroom
Thursday, August 13, 2026 Live Sync: Just now
Business and future technology newspaper
Business. Innovation. Tomorrow.
BreakingThe Lakers Owner Sure Picked a Convenient Time to Meet With Trump
Indian News

Lightning Strike: पेड़ के नीचे खड़े गोल्फर पर गिरी बिजली, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

Lightning Strike: बारिश और गरज के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण अमेरिका के ओहियो से सामने आया है। सिनसिनाटी के पास पेबल क्रीक गोल्फ कोर्स में क्रिस स्कियावोन दोस्तों के साथ गोल्फ खेल रहे थे। अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान […]

By deepak · August 13, 2026 · 1 min read

Lightning Strike: बारिश और गरज के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण अमेरिका के ओहियो से सामने आया है। सिनसिनाटी के पास पेबल क्रीक गोल्फ कोर्स में क्रिस स्कियावोन दोस्तों के साथ गोल्फ खेल रहे थे। अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका गोल्फ कार्ट कीचड़ में फंस गया। दोस्त उसे बाहर निकालने में जुटे थे, जबकि स्कियावोन बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए और छतरी खोलकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

स्कियावोन उस समय दोस्तों को कार्ट निकालते हुए देखकर हंस रहे थे। तभी अचानक तेज चमक हुई और जोरदार आवाज के साथ बिजली पेड़ पर जा गिरी। पूरा घटनाक्रम उनके मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में एक चिंगारी जैसी चमक उनके शरीर की तरफ आती दिखाई देती है और इसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर जाते हैं। घटना के बाद स्कियावोन ने बताया कि उनके पूरे शरीर में कुछ समय के लिए सुन्नपन महसूस हुआ और सुनने की क्षमता भी प्रभावित हुई। हालांकि, उनकी चोट गंभीर नहीं थी और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने के खतरे को सामने ला दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, गरज के दौरान पेड़ सुरक्षित जगह नहीं हैं। खुले इलाके में पेड़ आसपास की ऊंची वस्तुओं में शामिल होते हैं, इसलिए उन पर बिजली गिरने की आशंका रहती है। पेड़ से बिजली जमीन की ओर फैल सकती है और उसके पास खड़े व्यक्ति तक भी पहुंच सकती है। छतरी लेकर पेड़ के नीचे खड़ा होना स्थिति को और जोखिम भरा बना सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो देखकर गोल्फर को इसी लापरवाही के लिए सावधान किया।

राष्ट्रीय मौसम सेवा की सलाह है कि जैसे ही गरज सुनाई दे, तुरंत किसी सुरक्षित इमारत या बंद वाहन में चले जाना चाहिए। गोल्फ कोर्स, खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और धातु की वस्तुओं के आसपास रहना खतरनाक हो सकता है। अगर तुरंत सुरक्षित इमारत उपलब्ध न हो तो कम ऊंचाई वाली जगह तलाशनी चाहिए। जमीन से संपर्क कम रखना जरूरी है और कभी भी खुले स्थान पर लेटना नहीं चाहिए। सबसे सुरक्षित विकल्प यही है कि आंधी-तूफान खत्म होने तक सुरक्षित स्थान पर इंतजार किया जाए।

बिजली गिरने से होने वाले हादसों का खतरा दुनिया के कई हिस्सों में देखा जाता है। हाल ही में थाईलैंड में 24 वर्षीय फुटबॉलर सफवान अवाई की मैच के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई थी। वह नाराथिवात प्रांत के एक स्टेडियम में खेल रहे थे। बिजली गिरने के बाद वह मैदान पर गिर पड़े और साथी खिलाड़ी तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में कुछ अन्य खिलाड़ी भी घायल हुए थे। ऐसे हादसे बताते हैं कि गरज के दौरान खुले मैदान में रहना जानलेवा साबित हो सकता है।

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Lightning Strike: थाईलैंड में स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नराथिवाट…

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा…

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में…

Apology Video Goes Viral: जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने…

Viral Story: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ इंसानियत…

Please enter your username or email address to reset your password.

Source: Read the original article on news1india.in