Skip to content
Live newsroom
Tuesday, August 11, 2026 Live Sync: Just now
Business and future technology newspaper
Business. Innovation. Tomorrow.
BreakingKatie Price ‘all over the place’ with Lee Andrews as she considers drastic step
Indian News

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

Trump Media financial loss 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) को इस साल लगातार भारी नुकसान हो रहा है। कंपनी, जो Truth Social सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मालिक है, ने 2026 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल से जून के बीच कंपनी को […]

By deepak · August 11, 2026 · 1 min read

Trump Media financial loss 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) को इस साल लगातार भारी नुकसान हो रहा है। कंपनी, जो Truth Social सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मालिक है, ने 2026 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल से जून के बीच कंपनी को करीब 238.1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,200 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ। इसके मुकाबले कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 1.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 16 करोड़ रुपए रही।

कंपनी की हालत सिर्फ दूसरी तिमाही तक सीमित नहीं है। जनवरी से जून 2026 तक यानी छह महीनों में TMTG का कुल घाटा करीब 644 मिलियन डॉलर, भारतीय मुद्रा में लगभग 6,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय लगभग 2.5 मिलियन डॉलर रही। पहली तिमाही में भी कंपनी को करीब 405.9 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था, जबकि उस समय कमाई केवल 871,000 डॉलर के आसपास थी।

कंपनी के मुताबिक, इस भारी नुकसान का बड़ा हिस्सा उसके डिजिटल एसेट्स और निवेशों की कीमत में गिरावट से जुड़ा है। दूसरी तिमाही में करीब 190.4 मिलियन डॉलर का गैर-नकद नुकसान डिजिटल एसेट्स और इक्विटी सिक्योरिटीज की वैल्यू घटने से हुआ। यानी घाटे का पूरा हिस्सा कंपनी के रोजमर्रा के कारोबार से पैदा नहीं हुआ है। इसके अलावा ब्याज, शेयर आधारित भुगतान और कानूनी खर्चों ने भी नुकसान बढ़ाया।

लगातार नुकसान के बीच TMTG अब अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। कंपनी ने कई नए कारोबारों में किए गए विस्तार को सीमित करने और अपने मुख्य सोशल मीडिया कारोबार पर ज्यादा ध्यान देने का फैसला किया है। साथ ही Truth Social के कंटेंट को कारोबार से जोड़ने के लिए Truth API शुरू किया गया है। इसके जरिए ट्रेडिंग कंपनियों को ट्रम्प और अन्य यूजर्स की पोस्ट तक तेज पहुंच देने की योजना है।

TMTG अब सोशल मीडिया के अलावा न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी के क्षेत्र में भी बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी TAE Technologies के साथ करीब 6 अरब डॉलर के विलय की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रबंधन का मानना है कि यह सौदा भविष्य में कंपनी के कारोबार को अलग दिशा दे सकता है। हालांकि, फिलहाल कमाई और घाटे के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी के सामने वित्तीय प्रदर्शन सुधारने की बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Trump Secret Flight From Turkey: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तुर्किये में NATO सम्मेलन के बाद ब्रिटेन जाने…

Strategic Shift: अमेरिका एक बार फिर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप प्रशासन भारत…

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेन…

Turkey F35 Fighter Jet Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये को F-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान बेचने के प्रस्ताव…

World Cup Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने…

Please enter your username or email address to reset your password.

Source: Read the original article on news1india.in